‘चाणक्य’-2400 वर्ष पूर्व की एक काल-यात्रा!

कल ‘चवन्नी चैप’ ब्लॉग पर फिल्म एवं टीवी निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी का इंटरव्यू पढ़ा| इंटरव्यू लिया प्रसिद्ध फिल्म पत्रकार, अजय ब्रह्मात्मज ने| इंटरव्यू का विषय था- डॉ. द्विवेदी का कालजयी टीवी धारावाहिक ‘चाणक्य’| ‘चाणक्य’ पर ही आधारित एक पूरा इंटरव्यू क्यों? इसका उत्तर है कि यह ‘चाणक्य’ की रजत जयंती का अवसर है, जिसका पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था – 25 साल पहले 8 सितम्बर 1991 को|

आचार्य चाणक्य के बारे में पढ़ा तो बचपन में ही था, चाणक्य और चन्द्रगुप्त की वह कहानी भी खूब सुन रखी थी, जिसमें चाणक्य बालक चन्द्रगुप्त को राजा के न्याय का खेल खेलते हुए देखते हैं, उस विलक्षण बालक में छिपी हुई संभावनाओं को पहचानते हैं और उन संभावनाओं को विकसित करने के लिए उसे अपने साथ तक्षशिला ले जाते हैं| लेकिन आचार्य चाणक्य पर कोई टीवी सीरियल भी बना है, यह मुझे बिलकुल ज्ञात नहीं था| ऐसा इसलिए क्योंकि Continue reading “‘चाणक्य’-2400 वर्ष पूर्व की एक काल-यात्रा!”